बदायूं: आईटीआई कॉलेज के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल बाइक सवार अर्जुन पुत्र ओमेंद्र पाल सिंह निवासी नवादा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।