बदायूं: राजपुर और कुंदावली गांव के बीच पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत और दो लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 थाना इस्लामनगर क्षेत्र के राजपुर और कुंदावली गांव के बीच पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें विवेक की मौत हो गई और अजय सिंह और अजय घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने विवेक के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।