बदायूं: मुजरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के मुजरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें घायल स्कूटी सवार अनिल कुमार पुत्र जगदीश निवासी दीननगर शेखपुर गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है स्कूटी सवार दिल्ली से अपने गांव के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया।