बदायूं: भाकियू असली अराजनैतिक ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया
Budaun, Budaun | Dec 9, 2024 बदायूं के भारतीय किसान यूनियन असली राजनैतिक ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में डीएम निधि श्रीवास्तव को दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन असली राजनैतिक के जिला अध्यक्ष केपी शर्मा ने कहा कि किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। जो किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। उनको सड़कों पर रोका जा रहा है।