गंगरार: चित्तौड़गढ़: मेवाड़ गौरव गाथा प्रश्नोत्तरी 24 मई को आयोजित होगी, 10 हजार विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास द्वारा आयोजित ‘मेवाड़ गौरव गाथा प्रश्नोत्तरी’ 24 मई को होगी। ट्रस्टी पुष्कर नराणियां ने बताया कि 40 टोलियों ने 450 विद्यालयों के 50 हजार विद्यार्थियों को प्रेरित किया। 11 राज्यों व राजस्थान के 41 जिलों से 10 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है।