गोरखपुर: VIP इलाके के नाले में उतरे पार्षद, पॉलिथीन से भरे नाले में जान जोखिम में डालकर सफाई करते कर्मियों की दिखाई सच्चाई
गोरखपुर के पॉश इलाके बेतियाहाता से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। यहां स्थानीय पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी खुद 18 फीट गहरे नाले में उतर गए। दरअसल कसया रोड स्थित बड़े नाले की सफाई का काम चल रहा था। पोकलेन मशीन से सफाई की जा रही थी, लेकिन नाले के एक हिस्से तक मशीन नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके बाद सफाई कर्मियों को खुद नाले के अंदर उतरकर