खलीलाबाद: थाना दुधारा की साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को वापस मिले 4 हजार रुपये
संतकबीरनगर के थाना दुधारा क्षेत्र में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी की शिकार महिला को 4 हजार रुपये वापस मिल गए। अज्ञात व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर धनराशि ठग ली थी। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने तकनीकी कार्रवाई कर पूरी रकम वापस कराई। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।