GSSS कलोहा में NSS विशेष शिविर के 5वें दिन प्राचीन बावड़ी में चलाया सफाई अभियान,,,
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:4अक्टूबर:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोहा में चल रहे NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर के 5वें दिन भी स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।शिविर का नेतृत्व प्रिंसिपल श्री राजेश सूद के दिशा-निर्देश में NSS कार्यक्रम अधिकारी सुनील कपूर और अंजू बाला कर रहे हैं।5वें दिन NSS स्वयंसेवियों ने गांव की प्राचीन बावड़ी और साथ लगते पार्क परिसर की साफ-सफाई कर उसका सौंदर्यीकरण किया। छात्रों ने बावड़ी के अंदर जमी काई और गंदगी को निकाल कर दीवारों पर सफेदी की और पानी के निकासी मार्ग को साफ किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेश सूद ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और NSS के माध्यम से छात्रों में सेवा भाव और संस्कार पैदा होते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी सुनील कपूर और अंजू बाला ने बताया कि इस शिविर में छात्रों को सामाजिक सेवा, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Rakkar, Kangra | Oct 5, 2026