गिरिडीह: बक्सीडीह रोड़ स्थित शिव मेडिकल एजेंसी के बाहर से बाइक चोरी, मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग
बक्सीडीह रोड़ स्थित शिव मेडिकल एजेंसी के बाहर से शनिवार को साढ़े 12 बजे के करीब एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाइक मालिक सुनील पंडित ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। भुक्तभोगी सुनील पंडित ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल से मेडिकल दुकान पहुंचे थे।।