बरेली: नवाबगंज में दहेज की मांग को लेकर महिला से की गई मारपीट, एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज
नवाबगंज में दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके मुड़िया अहमदनगर आई तो यहां जान लेने की कोशिश की गई। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।