बरेली: भोजीपुरा में कमरे में घुसकर जेठ ने महिला के साथ किया था दुष्कर्म, कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
भोजीपुरा में कमरे में घुसकर जेठ द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने व महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर आज पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है। दरअसल, शादी के 3 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित महिला ने महिला थाना में पति समेत ससुरालवालों पर केस दर्ज कराया था। पीड़ित महिला द्वारा केस वापस नहीं लेने पर व पुलिस टीम द्वारा घर में पहुंचकर जांच करने पर गुस्साए जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।