बरेली: श्यामगंज में कार में टक्कर मारकर रामपुर बाग निवासी सक्षम गोयल की जान लेने की कोशिश, बारादरी थाने में एफआईआर
श्यामगंज में दो दिन पहले कार को गाड़ी वाले ने टक्कर मारकर जान लेने की कोशिश की। आरोपी चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। गुरुवार को इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि कल बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।