बरेली: संजयनगर में सांड ने पटककर रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक की ली जान, वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
संजयनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कल बुधवार को टहलने निकले रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक पर सांड ने हमला कर दिया। पेट में सींग घुसने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत होने के बाद भी सांड उन पर हमला करता रहा। गुरुवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया।