गाली-गलौज का विरोध करने पर गुरुवार सुबह करमपुर चौधरी में पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को घायल कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।