पटियाली: पटियाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
पटियाली थाना पुलिस ने चार वारंटी गिरफ्तार किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से कलक्टर सिंह, सर्वोद कुमार, जयवीर सिंह और महिपाल सिंह को उनके घरों से पकड़ा। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।