हाजीपुर: हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज स्वास्थ्य होने की उम्मीद लेकर आते हैं, गंदगी से बीमारी का खतरा
हाजीपुर के सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट से महज 20 मीटर की दूरी पर, पोस्टमार्टम हाउस के सामने खुले में कचरा जमा किया जा रहा है। इस कारण अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां लोग स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं,