कौंच: कोंच सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध खनन का मामला, ग्रामीण ने JCB से दिन-रात मिट्टी खनन का आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 16, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, ग्राम जगनपुरा निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने शनिवार दोपहर 12:30 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि धौरपुर, बुढ़ेरा, महेशपुरा समेत कई गांवों में खेत समतलीकरण की आड़ में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है।