जमुई: व्यवहार न्यायालय के पास सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक में भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण लगी आग, मची भगदड़
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 जमुई व्यवहार न्यायालय के पास मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई, जब अचानक सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर बाइक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे बाइक को चपेट में लेकर खाक कर दी। आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थी कि सभी लोग काफी दूर हट गए। हालांकि बाद में पहुंची अग्निशमन की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।