फरीदाबाद: पटेल चौक पर संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा शव।
फरीदाबाद के पटेल चौक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था । राहगीरों ने उसे बीजे अस्पताल पहुंचाया। बीके अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।