फरीदाबाद: पुलिस चौकी सेक्टर-15 की टीम ने चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दरबार गांव खेजडा चक जिला गुना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस चौकी सेक्टर-15 इंचार्ज नरेश कुमार की टीम ने आरोपी की तलाशी के लिए रेड की तो रेड के दौरान पता चला की आरोपी जयपुर राजस्थान में हत्या के मुकदमें में वर्ष 2011 से जेल में बंद है। जिसको प्रोडक्शन पर लेकर आरोपी से पूछताछ की है।