फरीदाबाद: जिले के 12 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दी शुभकामनाएँ
संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।