जमुई: नावाबांध- बमकाली के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग फेरीवाले से ₹20,000 और मोबाइल छीना, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 नावाबांध और बमकाली के पास बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा दिव्यांग फेरीवाले से 20 हज़ार रुपया और मोबाइल की छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित दिव्यांग का वीडियो घटना की जानकारी देते हुए बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिव्यांग छिनतई के घटना की जानकारी देते दिख रहे हैं।