ईशाकचक थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 14 अगस्त 2026 के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईशाकचक पासी टोला, कुम्हार गली निवासी महादेव मंडल, पिता स्व. कृष्णा प्रसाद मंडल और उसके पुत्र राजवीर भारती उर्फ राज भारती के रूप में हुई है।