राजापाकर: राजापाकड़ प्रखंड में “जियो नन्ही परी” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार वैशाली जिला समिति राजापाकर प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों पर “जियो नन्ही परी” जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था