परिहार: सुकर्मा योग में सजेगा भाई-बहन का प्रेम, राखियों से गुलजार हुआ परिहार बाजार
रक्षाबंधन को लेकर परिहार बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर बहनें भाई की कलाई के लिए राखियां खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। इस बार रक्षाबंधन पर सुकर्मा योग, शतभिषा नक्षत्र और मीन राशि में चंद्रमा का संयोग बताया गया है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 180 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। चंदन, रेशम धागे, कुंदन, मोती, जरदो