इटावा: बकेवर इलाके में 12वीं छात्र का संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने गांव के लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया
Etawah, Etawah | Apr 26, 2025 बकेवर इलाके के अंतर्गत नगला भदोरिया निवासी 12वी के छात्र अंकित दोहरे का शव बीती रात्रि गांव से 500 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने गांव के लोगों पर युवती से बातचीत को लेकर धमकाने के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस जांच में जुटी।