दयारा बुग्याल बटर फेस्टिवल: डोली के प्रवेश से माखन की होली तक
एवन न्यूज की टीम उत्तरकाशी जिले के रैथल स्थित दयारा बुग्याल पहुंची, जहां कैमरे में कैद हुई बटर फेस्टिवल की खूबसूरत तस्वीरें।
उत्तरकाशी जिले के रैथल स्थित दयारा बुग्याल में आयोजित प्रसिद्ध बटर फेस्टिवल यानी माखन की होली की रंगीन और पारंपरिक झलकियां एवन न्यूज की टीम ने अपने कैमरे में कैद की हैं।
इस विशेष आयोजन के पहले पार्ट में हम आपको दिखा रहे हैं वह खास पल, जब पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धा के माहौल के बीच डोली का दयारा बुग्याल में प्रवेश हुआ।
डोली के प्रवेश से पहले यात्रा मार्ग और आयोजन स्थल का जायजा लिया गया। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।
दयारा बुग्याल की ओर बढ़ते कदमों के साथ चारों तरफ लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था की झलक दिखाई दी।
A1 News Uttarakhand #butterfestival #dayarabugyaltrek