कालका: सरकार आपके द्वार अवधारणा को साकार करती हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा पंहुची खेड़ा सीताराम
सरकार आपके द्वार अवधारणा को साकार करती हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा आज कालका के खेड़ा सीताराम पंहुची। इस अवसर पर राजकीय प्राइमरी स्कूल खेड़ा सीताराम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल और एसडीएम नेहा भी उपस्थित रहीं।