भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिक पुत्री को रघुनाथपुर टोला बिलरूआ गांव के अमित कुमार यादव, सुनैना देवी, राहुल यादव और खुशी कुमारी ने मिलकर एक साजिश के तहत अपहरण कर लिया है।