भोरे: बनकटा जगदारी में गाली देने का विरोध करने पर हुई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, 2 लाख रुपए रंगदारी मांगने का लगा आरोप
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जगदारी गांव में गाली गलौज देने से मना करने पर हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनको बेहतर इलाज के लिए रेफर अस्पताल भोरे में लाया गया। इस घटना में हमलावरों ने गहना भी छीन लिए और दो लाख की रंगदारी भी मांगी। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।