भोरे: रामनगर में पुलिस ने कार्रवाई कर शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर में पुलिस ने कार्रवाई कर शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खबर के मुताबिक रामनगर निवासी हीरालाल साह शराब के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को जैसे ही उसके घर पर होने की सूचना मिली छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।