कुलपहाड़: पनवाड़ी क्षेत्र के रूड़ी खुर्द में खेत में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
पनवाड़ी क्षेत्र के रूड़ी खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से खेत में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी वेद प्रकाश नायक के खेत में अचानक आग भड़क उठी, जिससे खेत में रखा भूसा, अनाज और सिंचाई के पाइप जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से कई हरे पेड़ भी जल गए। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।