पांडू: राजकीय मध्य विद्यालय पांडू में कल्याण विभाग ने दर्जनों छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी
Pandu, Palamu | Jul 25, 2026 कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना का पूरा लाभ उठाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ते हुए पांडू का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई और नियमित हो सकेगी।