भीलवाड़ा: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की प्रगति पर मंथन, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को सांसद दामोदर अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।