बसना: nh 53 पोटापारा के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
nh53 में पोटापारा राइस मिल के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट से मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । कौहाकूड़ा निवासी खेमनाथ पटेल पिता गंगा प्रसाद पटेल मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी कार्य से झलप जा रहा था । nh 53 पोटापारा के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने एक्सीडेंट कर घायल करने से मौत हो गई ।