मुरैना: सेल टैक्स बैरियर के पास ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Nov 29, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेल टैक्स बैरियर के पास हाईवे पर ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी ।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद राहगीरों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है।