मंडला: सर्किट हाउस में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी एवं सीईओ ने प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव का किया स्वागत
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव खनिज साधन एवं संचालक माइनिंग श्री उमाकांत उमराव मंगलवार को शाम 5 बजे मंडला पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने उनका आत्मीय स्वागत किया । प्रमुख सचिव श्री उमराव दो दिवसीय प्रवास पर मंडला आये हैं।