झंडूता: ऋषिकेश में तेज रफ्तार ट्रक ने पुल की पैराफिट से टकराया, बड़ा हादसा टल गया, मामला दर्ज
झंडूता क्षेत्र के ऋषिकेश में रविवार दोपहर बाद 4 बजे फोरलेन मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ऋषिकेश में पुल की पैराफिट से टकरा गया। जोरदार टक्कर से पुल की पैराफिट को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।q