झंडूता: घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत कुहमझबाड़ स्कूल में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया
घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुहमझबाड़ स्कूल में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। तेज बारिश के कारण स्कूल भवन व परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते स्कूल की छत और कमरों में पानी भर गया, वहीं कई स्थानों पर दीवारों में दरारें भी आ गई हैं। स्कूल परिसर की चारदीवारी भी कुछ हिस्सों में क्षतिग्रस्त हो गई है।