झंडूता: झंडूता में आपदा प्रबंधन के लिए गृह रक्षकों की टुकड़ी की गई तैनात
उपमंडल झंडूता में आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम झंडूता अरशीया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि झंडूता क्षेत्र में गृह रक्षकों की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में बारिश, भूस्खलन व अन्य आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।