चीनोर: हरसी बांध में सिंचाई के लिए मणि खेड़ा परियोजना से पानी मिला, विधायक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया
अल्प वर्षा के कारण हर्षी बांध मे पर्याप्त जल संचय ना हो पाना किसानों की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था। विधायक लगातार अधिकारियों तथा शासन स्तर पर हर्षी बाँध मे सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। परिणाम स्वरुप इस परियोजना से हरसी बांध परियोजना को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जिसमें विधायक ने मौके पर मौजूद रहकर पानी को खुलवाया।