कर्वी: शिवरामपुर-खोही रोड पर मोरम लदे ट्रक का तांडव, दो मकान हुए क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची
चित्रकूट। शुक्रवार सुबह 6 बजे शिवरामपुर-खोही रोड पर मोरम लदे ट्रेलर UP 96T 6508 ने दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक मकान में ट्रेलर घुस गया, जहां मौजूद बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची। ग्रामीणों ने ट्रेलर मालिकाना हक, HSRP नंबर प्लेट, परमिट, रॉयल्टी और ओवरलोडिंग की जांच की मांग की है।