बक्सर: उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने वाले 2 अभियुक्त 36 घंटे में गिरफ्तार, तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर किया था हमला
Buxar, Buxar | Apr 13, 2025 शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर गोलीबारी करने के मामले में नगर थाने की पुलिस टीम ने 36 घंटों के अंदर ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को भी खंगाल रही है.