नवादा के दरावां गांव के मूंग के खेत से मिला युवक का शव, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया पूछताछ जारी।
नवादा जिले के दरावां गांव में शनिवार को मूंग के खेत से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का पहचान दरावां गांव निवासी संजय महतो के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी मंजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद संजय महतो की पत्नी मंजू देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मूंग के खेत से संजय महतो का शव बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 19, 2026