रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में 1076 लंबित राजस्व वादों के निस्तारण हेतु 17 से 23 जून तक चलेगा विशेष अभियान
सोनभद्र में समय-सीमा से अधिक अवधि से लंबित राजस्व वादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए DM चर्चित गौड़ के निर्देश में 17 जून से 23 जून तक एक सप्ताह का विशेष राजस्व निस्तारण अभियान संचालित किया जाएगा अभियान के दौरान कुल 1076 लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा मंगलवार शाम 5 बजे सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया