बड़ौत: राजपुर खामपुर में छत से गिरकर भट्टा मजदूर युसुफ की मौत, परिजनों का आरोप- पैसों के विवाद में मुनीम व साथी ने फेंका
Baraut, Bagpat | Jun 27, 2025 राजपुर खामपुर गांव में भट्ठे पर दूसरी मंजिल पर छत से गिरकर एक मजदूर युसुफ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र बिलाल का आरोप है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में मुनीम जसबीर और उसके साथी ने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दूसरी मंजिल पर छत से फेंक दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दबंगई दिखाता था और जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।