परिहार: परिहार में उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव, सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप
परिहार प्रखंड उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम ने 16 सदस्यों के साथ खुलासा किया कि बीते 4 वर्षों में उप प्रमुख ने समिति सदस्यों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।सदस्यों का आरोप है कि पंचायत समिति कार्यालय पर प्रमुख और उप प्रमुख हमेशा ताला लगाए रखते हैं, जिससे वे दफ्तर में बैठकर काम नहीं कर पाते।