मधेपुरा: संयुक्त संघर्ष मोर्चा के छात्र प्रतिनिधियों ने टीपी कॉलेज में की प्रेस वार्ता, विवि की कार्यशैली पर उठाया सवाल
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के छात्र प्रतिनिधियों ने बुधवार को टीपी कॉलेज में प्रेस वार्ता आयोजित कर विवि के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार, तानाशाही और महिला उत्पीड़न के आरोपी परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ छात्र और अभिभावकों के नाम खुला पत्र जारी कर आंदोलन के लिए गोलबंद किया जाएगा।