अनूपपुर: जिले में सात स्वास्थ्य संस्थाओं के भवनों का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक सहित सात स्वास्थ्य संस्थाओं के भवनों का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि शासन का लक्ष्य शहरों के साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।