खलीलाबाद: बुजुर्ग महिला के अपहरण और ज़मीन हड़पने की आशंका, बेटी ने न्याय की गुहार लगाई
धनघटा थाना क्षेत्र की इन्द्रावती देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी 80 वर्षीय मां राजकुमारी देवी के अपहरण और जमीन हड़पने की आशंका जताई। आरोप है कि बेलघाट निवासी दो लोग उनकी मां को अपने साथ ले गए हैं और मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि महिला सामान्य प्रतीत हुईं, विवाद होने पर न्यायालय की शरण ले सकता